फीस की चिंता मत करो – CM योगी, पढ़ाई के लिए मदद मांगने पहुंची पंखुड़ी

Sandesh Wahak Digital Desk:  गोरखपुर में आज एक भावुक पल देखने को मिला, जब जनता दर्शन के दौरान कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद मांगी। पंखुड़ी ने सीधे मुख्यमंत्री से कहा, “मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन स्कूल की फीस भरने के पैसे नहीं हैं।” छात्रा की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे दिलासा दिया और कहा, “चिंता मत करो, सरकार तुम्हारी फीस का इंतजाम करेगी। या तो तुम्हारी फीस माफ की जाएगी या फिर सरकार ही फीस जमा करेगी।”

पंखुड़ी के पिता दिव्यांग हैं और उसकी मां एक दुकान में काम करके किसी तरह परिवार का गुजारा कर रही हैं। आर्थिक हालात इतने खराब हो गए थे कि पंखुड़ी की पढ़ाई लगभग छूटने की कगार पर थी। लेकिन आज उसे एक नई उम्मीद मिल गई।

मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद पंखुड़ी इतनी खुश हुई कि उसने योगी आदित्यनाथ से एक फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उसका अनुरोध स्वीकार किया और उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इस मासूम सी मुस्कान और मदद के भरोसे ने दिखा दिया कि जब इरादा मजबूत हो और शासन संवेदनशील, तो सपनों को पंख मिलते देर नहीं लगती।

Also Read : फीस की चिंता मत करो – CM योगी, पढ़ाई के लिए मदद मांगने पहुंची…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.