दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, 14 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलते रास्ते अचानक डीजल टैंक से रिसाव होने के कारण बस में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। बस आग का गोला बनते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार बस में कुल 14 यात्री सवार थे। जैसे ही यात्रियों ने धुएं और लपटों को देखा, उन्होंने बिना देर किए बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिससे किसी की जान नहीं गई। आग इतनी भयावह थी कि सड़क किनारे बनी एक गुमटी की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई और उसमें भी आग लग गई। हालांकि, कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
फायर ऑफिसर नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, सिकरारा थाना प्रभारी भी मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बस में सवार सभी 14 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बस पूरी तरह जल चुकी है और घटना की जांच की जा रही है।
Also Read : UP Politics: अपना दल (एस) ने भाजपा के इस फैसले पर जताई नाराजगी, CM योगी को लिखा पत्र

