लखनऊ में जनता दर्शन: केशव मौर्य ने फरियादियों को दिया भरोसा, समस्याएं होंगी दूर
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय (7-कालिदास मार्ग) पर जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि “हर समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा।”
समस्याओं पर संवेदनशीलता और जवाबदेही का निर्देश
डिप्टी सीएम ने सभी मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि:
-
हर शिकायत का त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए।
-
किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
-
समस्या का हल ऐसा हो कि फरियादी को दोबारा चक्कर न लगाना पड़े।
-
संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाए।
उन्होंने कहा कि “उत्पीड़न, अवैध कब्जे और जमीन से जुड़े विवादों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया जाए। ज़रूरत पड़े तो कठोर कार्रवाई की जाए।”
हर फरियादी से की सीधे संवाद
जनता दर्शन में डिप्टी सीएम ने खुद फरियादियों के पास जाकर उनसे सीधा संवाद किया और एक-एक व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “परेशान न हों, सरकार आपकी है। समाधान भी होगा, और सुविधाएं भी मिलेंगी।” उन्होंने खास तौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजन की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
सैकड़ों फरियादी पहुंचे, दर्जनों जिलों की आवाज बनी सरकार
इस जनसुनवाई कार्यक्रम में राज्य के 30 से अधिक जिलों से लोग पहुंचे। उनकी समस्याएं विविध रहीं –
-
भूमि विवाद और अवैध कब्जे
-
सड़क निर्माण
-
बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं
-
चकबंदी और आवास आवंटन
-
पुलिस कार्यवाही व अभियुक्तों की गिरफ्तारी
-
अतिक्रमण और अन्य उत्पीड़न संबंधी मामले
डिप्टी सीएम ने कई मामलों में स्वयं उच्च अधिकारियों और जिलाधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भूमि विवादों पर विशेष फोकस
जमीन से जुड़े मामलों पर केशव मौर्य ने स्पष्ट निर्देश दिया कि:
-
राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा जाए।
-
बिना किसी पक्षपात के सार्थक समाधान कराया जाए।
“समस्या कोई भी हो, सरकार आपके साथ खड़ी है। समाधान भी होगा और जवाबदेही भी तय होगी।” – केशव प्रसाद मौर्य
Also Read : लखनऊ में खुले नाले ने ली जान, अजय राय बोले – यह हादसा नहीं,…

