Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर कम करने में फायदेमंद है चुकंदर का जूस

Health Tips: अगर आप या आपके घर में कोई बुजुर्ग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। एक नए शोध में दावा किया गया है कि चुकंदर का जूस बुजुर्गों में हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है।

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। उनका मानना है कि चुकंदर के जूस से होने वाले खास बदलाव मुंह के बैक्टीरिया में होते हैं, जिसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है।

कैसे काम करता है चुकंदर का जूस

यह शोध ‘फ्री रैडिकल बायोलॉजी एंड मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें 39 युवा और 36 बुजुर्ग लोगों को शामिल किया गया। इन सभी को दो हफ्तों तक दिन में दो बार नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर का जूस दिया गया।

अध्ययन में पाया गया कि बुजुर्गों में चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर में कमी आई, जबकि युवाओं पर इसका कोई असर नहीं हुआ। शोधकर्ताओं के अनुसार, जूस पीने से बुजुर्गों के मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया कम हुए, जबकि ‘नीसेरिया’ जैसे फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ गए। ये बदलाव नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलने में मदद करते हैं, जो रक्त वाहिकाओं के लिए बेहद ज़रूरी होता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर के प्रोफेसर एंडी जोन्स ने बताया, यह अध्ययन दर्शाता है कि नाइट्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ मुंह के माइक्रोबायोम को बदलकर सूजन को कम करते हैं और बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं।

Also Read: संविदा कर्मचारियों की एकजुटता: नीरज चौधरी बने प्रदेश संयोजक, नियमितीकरण को लेकर शुरू होगा बड़ा अभियान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.