गिनती नहीं आती तो शिवपाल जी से सीखिए, CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- 6 महीने में देंगे 1 लाख सरकारी नौकरियां

CM Yogi: लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 3,567 प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं (PGT) और सहायक अध्यापकों (TGT) को नियुक्ति पत्र बांटे। इसके साथ ही उन्होंने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात दोहराई। सरकार के मुताबिक, अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा, “नौकरी दे रहे और देते जाएंगे। आप गिनते जाइए। अगर गिनती नहीं आती हो तो शिवपाल जी के सानिध्य में बैठ जाएं, बहुत अच्छी गिनती सीख जाएंगे।”

TGT-PGT अभ्यर्थियों को राहत के संकेत

प्रयागराज में 31 अगस्त से चल रहे TGT-PGT अभ्यर्थियों के आंदोलन का भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंत्री से NCTE को पत्र लिखने को कहा है। योगी के मुताबिक, प्रभावित अभ्यर्थियों को एक बार राहत देने या तय समय बाद परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए।

गिनती नहीं आती तो शिवपाल जी से सीखिए, CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- 6 महीने में देंगे 1 लाख सरकारी नौकरियां

अभ्यर्थियों की मुख्य मांग पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न से भर्ती कराने की है। वे 20 हजार से ज्यादा पदों को भरने और नए नियमों से प्रभावित युवाओं को दो अतिरिक्त अवसर देने की मांग भी कर रहे हैं।

भर्ती में लेनदेन पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति के दौरान किसी शिक्षक से पैसा मांगा गया तो संबंधित प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता की तारीफ करते हुए पूर्व DGP प्रशांत कुमार का भी जिक्र किया।

गिनती नहीं आती तो शिवपाल जी से सीखिए, CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- 6 महीने में देंगे 1 लाख सरकारी नौकरियां

योगी ने शिक्षकों से AI और तकनीक के साथ बच्चों को सामाजिक समझ देने की अपील की। उन्होंने बताया कि चार दिन में 5,297 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें 818 कौशल विकास, MSME, आयुष व स्वास्थ्य विभाग, 912 पुलिसकर्मी और अब 3,567 शिक्षा विभाग के चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.