Mirzapur News: रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों धरा गया

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) की टीम ने मिर्जापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सदर तहसील क्षेत्र के सारीपुर गांव में तैनात लेखपाल विवेक मिश्रा को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के मैदान से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

जमीन का कब्जा दिलाने के लिए मांगी थी रिश्वत

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सदानंद सिंह ने बताया कि सदर तहसील के सारीपुर गांव के एक किसान को अपनी एक बिस्वा जमीन का कब्जा दिलाने का काम था। इसके लिए लेखपाल विवेक मिश्रा ने किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

लेखपाल की इस मांग से परेशान होकर किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) से शिकायत की। शिकायत के आधार पर, ACO टीम ने एक योजना बनाई और सारीपुर के लेखपाल विवेक मिश्रा को किसान से रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा।

Also Read: यूपी बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, दिल्ली भेजी गई 6 नामों की लिस्ट, जातीय संतुलन पर खास फोकस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.