Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों को मंजूरी, पत्रकारों की पेंशन बढ़ाकर 15,000 की गई

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (28 जुलाई) को मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 41 एजेंडों को मंजूरी दी गई।

इन फैसलों में सबसे अहम फैसला राज्य के पत्रकारों की पेंशन से जुड़ा रहा, जिसमें उनकी मासिक पेंशन राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है।

यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही पत्रकार संगठनों की मांगों के बाद लिया गया है और इससे राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कैबिनेट ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को भी हरी झंडी दे दी। आयोग का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना होगा।

Nitish Kumar

युवा आयोग में 6 पदों की स्वीकृति

साथ ही बिहार राज्य युवा आयोग में 6 नए पदों की स्वीकृति दी गई है। माना जा रहा है कि यह फैसला आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है।

चुनावी साल में जनहितकारी फैसलों पर फोकस

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी साल में नीतीश सरकार का जोर हर वर्ग को साधने पर है। कैबिनेट में लिए गए फैसलों में कई ऐसे निर्णय शामिल हैं, जो अलग-अलग वर्गों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लिए गए हैं।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बैठक में कई योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के संकेत भी दिए हैं। सभी फैसलों का विस्तृत ब्योरा जल्द ही राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाएगा।

Also Read: हिमाचल के मंडी में बादल फटा, भूस्खलन से मचा हाहाकार, 2 की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.