Balrampur News: PM Modi पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक समुदाय विशेष के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे पचपेड़वा थाने में दर्ज एफ़आईआर के बाद गिरफ़्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिथिलेश कुमार एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल चलाता है और ख़ुद को पत्रकार बताता है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की आगे की जाँच कर रही है।

Also Read: UP Politics: मायावती ने अमेरिकी टैरिफ पर केंद्र सरकार को घेरा, कहा- राष्ट्रहित से समझौता न होने दें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.