Rahul Gandhi On Election Commission: ‘चुनाव आयोग करा रहा है वोटों की चोरी, दोषी रिटायर्ड हों या कार्यरत, बख्शेंगे नहीं’

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज (शुक्रवार) चुनाव आयोग (Election Commission) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि देश में वोटों की “सुनियोजित चोरी” हो रही है और इस कथित धांधली में चुनाव आयोग स्वयं शामिल है। राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास इस संबंध में “ओपन एंड शट” और “ब्लैक एंड व्हाइट” प्रूफ मौजूद हैं, जिन्हें वे जल्द सार्वजनिक करेंगे।

“हमारे पास अटूट सबूत हैं”: राहुल गांधी

Rahul Gandhi On Election Commission

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा,

“वोट चोरी हो रही है, और इसमें चुनाव आयोग की सीधी भूमिका है। हम यह हल्के में नहीं कह रहे। हमारे पास 100% प्रमाण हैं।

जैसे ही हमने यह सार्वजनिक किया, पूरे देश को समझ आ जाएगा कि आयोग किसके लिए यह कर रहा है – यह सीधा-सीधा बीजेपी के लिए है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इस तरह की अनियमितताओं का संदेह हुआ। महाराष्ट्र में, उनके अनुसार, एक करोड़ नए वोटरों का नाम जोड़ा गया, लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर धांधली की गई।

“6 महीने की जांच, एटम बम जैसा खुलासा”

राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बार-बार सहयोग मांगा, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पार्टी ने खुद ही छह महीने लंबी जांच करवाई।

“हमें जो मिला है, वह एटम बम की तरह है। जैसे ही ये सामने आएगा, भारत में चुनाव आयोग कहीं दिखाई नहीं देगा।”

उन्होंने कहा कि इस मामले में कर्नाटक से शुरुआत करते हुए चरणबद्ध खुलासे किए जाएंगे।

“राजद्रोह है ये, छोड़ेंगे नहीं”: राहुल गांधी की चेतावनी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में जो भी अधिकारी – चाहे वर्तमान में हों या रिटायर्ड – इस ‘वोट चोरी’ में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

“आप ऊपर से नीचे तक कहीं भी हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे। यह सिर्फ चुनावी धोखा नहीं, राजद्रोह है। हम इसे ऐसे नहीं छोड़ सकते।”

Rahul Gandhi On Election Commission

“महाराष्ट्र, कर्नाटक और अब बिहार में नई साजिश”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी को वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी की जानकारी नहीं दी गई। अब कर्नाटक में कांग्रेस ने गहन रिसर्च की है, जिसमें उन्होंने चुनावी चोरी के सबूत जुटाए हैं। राहुल का आरोप है कि अब बिहार में नए तरीके से वोटर डिलीशन और लिस्टिंग की योजना बनाई जा रही है।

“हमने एक लोकसभा सीट चुनी, वहां डीप रिसर्च की और पूरी प्रणाली को उजागर कर दिया कि कैसे वोट चोरी होती है, कौन करता है और नए वोटर कैसे बनाए जाते हैं।”

चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया का इंतजार

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हालांकि, यदि कांग्रेस अपने दावे के अनुसार सबूत सार्वजनिक करती है, तो यह मामला देश की चुनावी प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकता है।

Also Read: उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान: 9 सितंबर को होगा मतदान, 21 अगस्त तक नामांकन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.