Sultanpur News: सिरफिरे आशिक ने युवती के साथ चलने से इनकार करने पर काटा अपना गला

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने युवती द्वारा साथ चलने से इनकार करने पर खुद के गले पर ब्लेड से वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के कुड़वार नाका स्थित शिव मंदिर के पास की है। जानकारी के मुताबिक, कुड़वार थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड निवासी बादल सूरत की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात उसी क्षेत्र की रहने वाली युवती ज्योति से हुई, जो बाद में सुल्तानपुर लौट आई और उसकी शादी हो गई। फिलहाल वह दो बच्चों की मां है।

घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल पहुंचे घायल के परिजन।

 

बताया जा रहा है कि बादल अब भी ज्योति के संपर्क में रहने की कोशिश करता था। कुछ दिन पहले वह अपने एक दोस्त के साथ अयोध्या घूमने आया था। दोस्त वापस चला गया लेकिन बादल सुल्तानपुर पहुंच गया। संयोगवश शनिवार को ज्योति भी मॉल आई हुई थी। इस दौरान दोनों की भेंट कुड़वार नाका के पास हो गई, जहां बादल ने एक बार फिर ज्योति पर सूरत चलने का दबाव बनाया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो वह बौखला गया और जेब से ब्लेड निकालकर खुद के गले पर वार कर लिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

युवती ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जब पुलिस ने पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read: Kanpur News: व्हीलचेयर पर नहीं रुकी हिम्मत,डीएम के हस्तक्षेप से मिला एलएलएम में दाख़िला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.