पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले
Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार तड़के, पाकिस्तान के कई शहरों में अचानक तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सिस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर (NSMC) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई।
भूकंप का केंद्र रावलपिंडी के पास था और इसकी गहराई ज़मीन के अंदर सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जिस वजह से झटके ज्यादा तेज महसूस हुए। ये झटके शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 12:10 बजे के आसपास आए। अचानक आए इन झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का असर इस्लामाबाद, रावलपिंडी, खैबर पख्तूनख्वा समेत आसपास के कई इलाकों में देखा गया। मर्दान, मुर्री, चकवाल और ताला गंग जैसे शहरों में भी लोगों को झटके महसूस हुए। ‘एआरवाई न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, लोग आफ्टरशॉक्स यानी भूकंप के बाद आने वाले छोटे झटकों के डर से काफी देर तक घर के बाहर ही रहे। गनीमत रही कि इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
Also Read: IND vs ENG 5th Test: एक टेस्ट सीरीज में 19 शतक, भारत के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड

