रक्षाबंधन पर CO अनुज चौधरी को मिला प्रमोशन, स्पोर्ट्स कोटे से बने यूपी के पहले ASP

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में संभल के सीओ अनुज चौधरी को बड़ा प्रमोशन मिला है। 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी को अब एडिशनल एसपी (ASP) बनाया गया है। यह पदोन्नति उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से मिली है, जिससे वह यूपी के पहले ऐसे पुलिस अधिकारी बन गए हैं, जिन्हें इस कोटे से ASP के पद तक पहुंचने का गौरव हासिल हुआ है।

एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाया।

अंतरराष्ट्रीय पहलवान से बने पुलिस अधिकारी

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले अनुज चौधरी ने पुलिस में आने से पहले एक सफल पहलवान के रूप में देश का नाम रोशन किया है। उनके करियर की कुछ खास बातें।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक: उन्होंने 1997 से 2014 तक लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। 2002 और 2010 के नेशनल गेम्स में उन्होंने रजत पदक जीते।

राष्ट्रमंडल और ओलंपिक: 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने रजत पदक जीता। 2004 के एथेंस ओलंपिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

विवादों के बाद प्रमोशन

अनुज चौधरी पिछले साल संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर चर्चा में आए थे। उन पर एकपक्षीय कार्रवाई और बयान देने के आरोप लगे थे। इसके अलावा, होली पर दिए गए उनके बयान और वर्दी पहनकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर भी उनकी आलोचना हुई थी। इन विवादों के बाद उनका तबादला संभल से चंदौसी कर दिया गया था।

अनुज चौधरी के खिलाफ पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी पुलिस सर्विस रूल्स के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। इन सब के बावजूद, सरकार ने उनकी खेल उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ASP के पद पर प्रमोट किया है।

Also Read: शर्मनाक! लखनऊ में स्ट्रीट डॉग से रेप करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर मचा था बवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.