VIDEO: ‘घुटने में जो दर्द होता है…’, IPL 2026 को लेकर एमएस धोनी का जवाब सुनकर फैन्स हुए निराश
Sandesh Wahak Digital Desk: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में 5 बार IPL चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।
एक इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह IPL 2026 में खेलेंगे, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे उनके फैन्स थोड़ा निराश हो सकते हैं।
IPL 2026 को लेकर क्या बोले धोनी?
धोनी ने कहा,
“मैं नहीं जानता कि खेलूंगा या नहीं। दिसंबर तक मेरे पास समय है। अभी मैं कोई फैसला नहीं ले रहा, कुछ महीनों बाद सोचूंगा।“
उनके इस बयान से साफ है कि माही अभी पूरी तरह से रिटायरमेंट का फैसला नहीं कर पाए हैं, लेकिन फैन्स को उनका यह जवाब सस्पेंस में डाल रहा है।
जब एक फैन ने खेलने की गुज़ारिश की…
जब एक फैन ने उनसे IPL 2026 में खेलने की अपील की, तो माही ने मुस्कुराते हुए कहा:
“अरे, घुटने में जो दर्द होता है, उसका ध्यान कौन रखेगा?“
उनका यह मज़ाकिया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स के बीच हलचल मचा रहा है।
धोनी का IPL करियर अब तक
-
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
-
इसके बाद भी वह लगातार 6 सीजन IPL में खेल चुके हैं।
-
उन्होंने अब तक IPL के 278 मैच खेले हैं (248 CSK, 30 RPSG),
-
5439 रन, 24 अर्धशतक के साथ
-
वह IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
क्या 2026 में आखिरी बार दिखेंगे धोनी?
CSK के फैन्स अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि धोनी एक आखिरी बार IPL में दिखें, खासकर तब जब टीम पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। हालांकि, अब सबकी नजरें दिसंबर 2025 के मिनी ऑक्शन और माही के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

