अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- उनके विचार भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक
Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, शनिवार, 16 अगस्त, 2025 को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के लोक भवन में वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार न केवल वर्तमान बल्कि भावी युवा पीढ़ी के लिए भी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि 1957 में वह पहली बार बलरामपुर जिले से सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह लखनऊ से भी पांच बार सांसद रहे और प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश की सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन और उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Also Read: काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा का नंबर, सीएम योगी का 8 साल में 38वां दौरा

