BCCI की अंदरूनी राजनीति का हुए शिकार? रोहित और विराट के संन्यास पर चौंकाने वाला खुलासा
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले, इन दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया, जिससे क्रिकेट जगत में कई सवाल उठे थे।
अब, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज करसन घावरी ने इस मामले में एक सनसनीखेज दावा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह संन्यास इन खिलाड़ियों की अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की अंदरूनी राजनीति का नतीजा था।
करसन घावरी का चौंकाने वाला बयान

करसन घावरी का मानना है कि विराट कोहली को कम से कम दो और साल टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहिए था। घावरी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक को बीसीसीआई ने सही तरीके से विदाई भी नहीं दी।
उन्होंने कहा, “यह एक रहस्य है कि कोहली को भारत के लिए खेलते रहना चाहिए था, शायद अगले कुछ सालों तक। लेकिन मुझे लगता है कि किसी कारणवश उन्हें संन्यास लेने पर मजबूर किया गया।
जब कोहली ने संन्यास लिया, तो बीसीसीआई ने उन्हें विदाई तक नहीं दी।”
रोहित और कोहली का शिकार हुई अंदरूनी राजनीति
घावरी ने इस दौरान ये भी दावा किया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों भारतीय टीम मैनेजमेंट की आंतरिक राजनीति के शिकार हुए हैं।
उन्होंने कहा, “यह बीसीसीआई की अंदरूनी राजनीति है, जिसे समझना बहुत मुश्किल है। और मुझे लगता है कि यही कारण है कि उन्होंने समय से पहले संन्यास ले लिया। यहां तक कि रोहित शर्मा ने भी समय से पहले संन्यास लिया। उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया था।
यह उनकी इच्छा नहीं थी। वे बने रहना चाहते थे, लेकिन चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के विचार अलग थे। यह किसी तरह की तुच्छ राजनीति का मामला है।”
वनडे से संन्यास की अटकलें तेज
यह भी उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20I फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद इस साल की शुरुआत में, दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।
अब यह दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं। इस साल अक्टूबर में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां भारत को वनडे सीरीज खेलनी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दौरा रोहित और विराट का आखिरी दौरा हो सकता है।
फिलहाल, इस मामले में बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे संन्यास की अटकलों को और हवा मिली है।
Also Read: Asia Cup 2025: संजू सैमसन, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा बाहर, ये है वर्ल्ड चैंपियन की प्लेइंग-11

