Lucknow News: चुनाव आयोग में बदलाव ज़रूरी, अखिलेश यादव ने कहा- आमूलचूल परिवर्तन अपरिहार्य है
Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा है कि इसमें सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि अमूलचूल परिवर्तन की ज़रूरत है। यह बयान उन्होंने वोट चोरी के आरोपों और एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर दिया है।
जनता का साथ रक्षा कवच बन जाएगा
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, आज लोकतंत्र को बचाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी चुनाव आयोग के कंधों पर है। भले ही उन पर कई तरह का दबाव हो, लेकिन उन्हें यह नहीं समझना चाहिए कि वे अकेले हैं। जब चुनाव आयोग सही रास्ते पर चलेगा, तो करोड़ों भारतीयों का साथ उनका रक्षा कवच बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एक सही और साहसिक कदम देश की आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय कर सकता है।
लोग चुनाव आयोग के काम से असंतुष्ट हैं
इससे पहले, लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने कहा था कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह लोगों का भरोसा जीते, लेकिन आज लोग उसके काम करने के तरीके से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने जब ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया, तो सुप्रीम कोर्ट को भी विपक्ष के रुख से सहमत होना पड़ा। अखिलेश ने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग के एक भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, तो कहीं भी वोट डकैती या ऐसी कोई लूट नहीं होगी। उनका मानना है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
Also Read: Kanpur News: ट्रैफिक जाम में फंसकर महिला ने तोड़ा दम, डीसीपी ट्रैफिक ने कहा- मामला संज्ञान में नहीं

