Siddharthnagar News: महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, राज्यपाल को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सिद्धार्थनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लालजी यादव और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित एक 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक विजय पासवान, नपा अध्यक्ष बांसी चमन आरा सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

क्या हैं सपा की 12 प्रमुख मांगें?

सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो सितंबर में प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  • किसानों को राहत: जिले में खाद की किल्लत को तुरंत दूर किया जाए।
  • कानून-व्यवस्था: डकैती और बलात्कार जैसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए।
  • भ्रष्टाचार पर लगाम: सरकारी विभागों में बढ़ती कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर रोक लगे।
  • बिजली संकट: बिजली दरों में वृद्धि के बावजूद हो रही कटौती को रोका जाए।
  • धर्मांतरण और उत्पीड़न: धर्मांतरण के नाम पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर हो रहे उत्पीड़न को बंद किया जाए।
  • ऑनलाइन धांधली: सभी तहसीलों में वरासत के नाम पर हो रही धन उगाही को रोका जाए।
  • सड़क मरम्मत: ‘जल जीवन मिशन’ के तहत खोदी गई सड़कों की तुरंत मरम्मत की जाए।
  • जल जमाव और गंदगी: नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में खराब निर्माण के कारण हो रहे जल-जमाव की समस्या को हल किया जाए।
  • धार्मिक स्थलों की सुरक्षा: आपसी भाईचारा बिगाड़ने के लिए धार्मिक स्थलों को तोड़ने पर रोक लगे और पुराने स्थलों को सुरक्षित रखा जाए।
  • पुलिस उत्पीड़न: सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोका जाए और थानों में फर्जी मुकदमे के नाम पर हो रही वसूली को बंद किया जाए।
  • मुआवजा: कृषि विभाग द्वारा किसानों को दिए गए घटिया बीज की जांच कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: VIDEO: ‘गोली मार दूंगा…’ लखनऊ में फॉर्च्यूनर की सर्विस को लेकर बवाल, सपा नेता ने सुपरवाइजर पर ताना पिस्टल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.