‘बाहुबली नही बजरंगबली…’, अमित शाह के खिलाफ केस में गवाह का बयान दर्ज, अखिलेश यादव से जुड़ा है मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर एक मानहानि याचिका के मामले में आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी, एमएलए अदालत ने गवाह युगल किशोर शर्मा का बयान दर्ज किया। अदालत ने अब अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है।

क्या है मामला?

यह मामला नवल किशोर शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2 फरवरी, 2022 को बदायूँ के सहसवान में एक जनसभा के दौरान अमित शाह ने बयान दिया था कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष के साथ पहले ‘आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे माफिया बाहुबली’ दिखते थे, लेकिन जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, ‘बाहुबली नहीं, बजरंगबली दिखते हैं।’

अदालत में आगे की कार्यवाही

पहले विशेष मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए अदालत ने 18 फरवरी, 2022 को इस मामले को क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि, वादी द्वारा दायर की गई अपील के बाद सत्र न्यायाधीश ने इसे स्वीकार कर लिया और मामले को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में भेज दिया। इसी आदेश के बाद आज सीआरपीसी की धारा 202 के तहत गवाह युगल किशोर शर्मा का बयान दर्ज किया गया।

 

Also Read: यूपी में बड़ा एक्शन, फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे 22 शिक्षक बर्खास्त, दर्ज होगी FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.