Prayagraj News: रोडवेज में चालकों की कमी, 25 से 29 अगस्त तक लगेगा रोजगार मेला

Prayagraj News: यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन में संविदा चालकों की भारी कमी हो गई है। नौ डिपो में करीब 250 चालकों की जरूरत है। इस कमी को पूरा करने के लिए रोडवेज प्रशासन एक बार फिर से रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार भर्ती मेला पूरे रीजन के 13 अलग-अलग स्थानों पर लगेगा। यह प्रक्रिया 25 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी।

छह बार मेला, फिर भी कमी

पिछले तीन महीनों में प्रयागराज रीजन में छह बार रोजगार मेला आयोजित किया जा चुका है। इसके बावजूद पर्याप्त अभ्यर्थी सामने नहीं आए, जिससे चालकों की कमी और गहराती जा रही है। अब रोडवेज प्रशासन ने जीरोरोड, लीडररोड, मंझनपुर, प्रयाग, सिविल लाइंस, बादशाहपुर, प्रतापगढ़, लालगंज और मिर्जापुर डिपो के लिए भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग जगहों पर करने का फैसला लिया है।

योग्यता और शर्तें

  • न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: कक्षा 8 पास
  • आयु सीमा: 23 साल 6 माह से 58 साल
    रीजनल मैनेजर रविंद्र सिंह ने बताया कि पहले टेस्ट को पास करने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए कानपुर भेजा जाएगा।

कहां-कहां लगेगा रोजगार मेला

  • जीरोरोड डिपो: जारी – 25 अगस्त, मेजारोड – 26 अगस्त
  • लीडररोड-मंझनपुर डिपो: सराय अकिल – 26 अगस्त, मंझनपुर – 27 अगस्त
  • प्रयाग डिपो: कुंडा – 27 अगस्त
  • सिविल लाइंस डिपो: झूंसी कार्यशाला – 27 अगस्त, फूलपुर – 28 अगस्त
  • बादशाहपुर डिपो: बादशाहपुर – 29 अगस्त
  • प्रतापगढ़ डिपो: पट्टी – 28 अगस्त, प्रतापगढ़ – 29 अगस्त
  • लालगंज डिपो: लालगंज – 27 अगस्त
  • मिर्जापुर डिपो: मड़िहान – 25 अगस्त, मिर्जापुर – 26 अगस्त

Also Read: Gonda News: प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई भाभी, ननद को देख युवक ने किया हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.