प्रदर्शनकारी राशन डीलरों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

Sandesh Wahak Digital Desk: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे बिहार के फेयर प्राइस राशन डीलरों पर शुक्रवार को पटना पुलिस ने जोरदार लाठीचार्ज किया। डाकबंगला चौराहे पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा।

डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शन करना सबका अधिकार है, लेकिन यह शांतिपूर्ण होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने डाकबंगला चौराहे की दोनों लेन को पूरी तरह से जाम कर दिया था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही थी।

डीएसपी के अनुसार, जब पुलिस ने उन्हें जाम हटाने और गर्दनीबाग में प्रदर्शन करने के लिए कहा, तो वे उग्र हो गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। कई पुलिसवालों से हाथापाई की गई और उन पर डंडों से हमला भी किया गया। इसके बाद ही पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों की क्या हैं मांगें

बिहार के ये राशन डीलर जन वितरण प्रणाली (Public Distribution System) को बचाने और खुद को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले इन डीलरों ने 9 अगस्त को पश्चिम चंपारण से अपनी पदयात्रा शुरू की थी, जो शुक्रवार को पटना पहुँची थी। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Also Read: बिग बॉस फेम सबा खान ने इस बिजनेसमैन से रचाई शादी, लाल जोड़े में आईं नजर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.