IND vs WI: विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली बिखेरेंगे जलवा, ऋषभ पंत बाहर

Team India Squad Against WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs WI ODI Series) के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सबसे बड़ी खबर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी है। दोनों अनुभवी बल्लेबाज एक बार फिर वनडे टीम में नजर आएंगे। वहीं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हार्दिक पंड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वह 2026 एशियन गेम्स में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करेंगे।

 

पहली बार इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका

BCCI ने इस टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है। आकिब नबी डार (Auqib Nabi) और नमन धीर (Naman Dhir) को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। गुरनूर बराड़ और नितीश कुमार रेड्डी भी टीम का हिस्सा हैं।

वनडे टीम में चार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी डार हैं। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को चुना गया है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल के साथ ध्रुव जुरेल को रखा गया है।

27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs WI ODI Series) 27 सितंबर से शुरू होगी। बीसीसीआई के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक तीनों मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।

  • पहला वनडे: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़

इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी होगी।

भारत की 15 सदस्यीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (उपकप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

Also Read: अब वाराणसी के नए क्रिकेट स्टेडियम में बरसेंगे चौके-छक्के, BCCI का ये प्लान आया सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.