Lakhimpur News: पलिया पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Lakhimpur News: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे (12 बोर) तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पलिया पुलिस टीम ने 15/16 सितंबर 2026 की रात कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहत अली उर्फ मुख्तार अली पुत्र जलालुद्दीन निवासी मोहल्ला इकरामनगर कस्बा पलिया, रोज अली पुत्र स्व. अहमद हुसैन निवासी इकरामनगर प्रथम कस्बा पलिया तथा मोहम्मद शादाब पुत्र मुनीर अहमद निवासी मोहल्ला माहिगिरान-1 कस्बा पलिया शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से एक-एक अवैध 12 बोर देशी तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पलिया में मु.अ.सं. 279/2026, 280/2026 एवं 281/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया।

रिपोर्ट: कौशलेन्द्र शुक्ला

Also Read: Lakhimpur Kheri News: सीएचसी खमरिया में जलभराव बना हादसे की वजह, एक युवक की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.