तेजस्वी यादव के खिलाफ यूपी में FIR, पीएम मोदी से जुड़ा है पूरा मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में FIR दर्ज की गई है। यह FIR बीजेपी जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने तालबेहट कोतवाली में दर्ज कराई है।

क्या है मामला?

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि तेजस्वी यादव और कुछ अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। यह टिप्पणी राजद के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल (पूर्व में ट्विटर) से की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री की तस्वीर भी लगाई गई थी।

शिकायतकर्ता ने इस पोस्ट की एक कॉपी पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

Also Read: राहुल गांधी ने मखाना किसानों से की मुलाकात, तालाब में उतरकर जानी उनकी समस्याएँ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.