Sitapur News: लहरपुर में नाला निर्माण पर विवाद, व्यापारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sandesh Wahak Digital Desk: सीतापुर जिले के लहरपुर में नाला निर्माण के काम पर विवाद खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। इसी मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तहसील इकाई ने शनिवार को नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु को एक ज्ञापन सौंपा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया है कि दरी मंडी से गुरखेत बाजार तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि डिवाइडर के एक तरफ नाले के लिए 28-29 फीट की दूरी पर निशान लगाया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ 23 फीट की दूरी पर ही नाला बनाया गया है। व्यापारियों ने इसे पक्षपाती रवैया बताया है।

व्यापारियों ने मंत्री राकेश राठौर से अपील की है कि वे इस मामले में दखल दें और नगर पालिका प्रशासन को नाला दोनों तरफ समान दूरी पर बनाने का निर्देश दें।

इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता, सीतापुर के नगर अध्यक्ष ब्रजेश रस्तोगी और लहरपुर के नगर अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू समेत कई व्यापारी नेता मौजूद थे।

रिपोर्ट: संदीप सिंह

 

Also Read: SGPGI लखनऊ में नर्सिंग छात्रों को मिले टैबलेट, प्रोफेशनल्स को दी गई खास सलाह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.