Nikki murder case: पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी पति घायल, बोला- मैंने नहीं मारा
Sandesh Wahak Digital Desk: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विपिन को पुलिस ने आज एक एनकाउंटर में घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी सिरसा के पास पुलिस ने उस पर गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
यह एनकाउंटर तब हुआ जब पुलिस हत्या में इस्तेमाल हुए केमिकल को बरामद करने के लिए विपिन को घटनास्थल पर ले जा रही थी। रास्ते में विपिन ने सुरक्षाकर्मियों की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर दिया। एनकाउंटर के बाद विपिन ने बेफिक्र होकर कहा, मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने निक्की को नहीं मारा, वह अपने आप मरी है।
#WATCH | Greater Noida: Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati says, "… I have no remorse. I haven't killed her. She died on her own. Husband and wife often have fights, it is very common…" pic.twitter.com/YrPFaYARuY
— ANI (@ANI) August 24, 2025
दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया
21 अगस्त को विपिन ने अपनी माँ के साथ मिलकर अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाकर मार डाला था। इस घटना के बाद से ही निक्की के परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं। निक्की के पिता ने बताया कि ससुराल वाले लगातार कार के लिए दहेज मांग रहे थे और इसी वजह से उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। निक्की के पिता ने कहा कि उसकी सास ने उस पर केरोसिन डाला और विपिन ने आग लगा दी। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।
इस मामले में पुलिस ने विपिन के साथ-साथ उसके जीजा और सास-ससुर को भी आरोपी बनाया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
पिता ने कहा, वो इंसान नहीं, कसाई है
निक्की के पिता ने इस दर्दनाक घटना पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा, इन दरिंदों ने ये भी नहीं सोचा कि हमने अपनी बेटी को कैसे पाला-पढ़ाकर शादी की। उन्होंने किसी की बेटी को जलाते हुए एक बार भी नहीं सोचा। वो इंसान नहीं, कसाई है। उन्होंने बताया कि निक्की को 70% जली हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
Also Read: Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर तेज, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

