Varanasi News: वाराणसी में 109 पेटी के साथ अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लाई जा रही थी शराब
पुलिस के मुताबिक, यह अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से लाई जा रही थी और इसे बिहार पहुंचाया जाना था। आरोपी श्रवण कुमार ने पूछताछ में बताया कि चंडीगढ़ में यह शराब उसे एक बड़े तस्कर अमित सागर ने दी थी, जो बरेली का रहने वाला है। श्रवण ने यह भी कबूल किया कि वह पहले भी इस तरह के धंधे में शामिल रहा है और बिहार में दो बार शराब की सप्लाई कर चुका है।
वरुणा जोन के डीसीपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पहले भी कई बार बिहार में अवैध शराब की सप्लाई कर चुका है। पुलिस अब अमित सागर और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया
सारनाथ पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई बिहार में चल रहे शराबबंदी कानून को देखते हुए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि वहां अवैध शराब की मांग ज्यादा है।
रिपोर्ट- संतोष पांडेय
Also Read: अजय राय का योगी सरकार पर तीखा हमला, ‘रोजगार महाकुंभ’ को बताया ‘झूठ और आडंबर’

