Varanasi News: बनारस केशरी कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कशिश और पुरुष में यशवंत बने चैंपियन

Varanasi News: वाराणसी में हुई महान बनारस केशरी कुश्ती प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन सेठ गोपाल दास अखाड़े में स्वर्गीय रितेश पांडे की याद में किया गया था।

महिला वर्ग में स्वामीनाथ अखाड़े की पहलवान कशिश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदी वसुंधरा को हराया और ‘महिला बनारस केशरी’ का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में स्वामीनाथ अखाड़ा, तुलसीघाट के पहलवान यशवंत गिरी ने अपने विरोधी अजय यादव को कड़ी टक्कर देते हुए ‘पुरुष बनारस केशरी’ का खिताब जीता।

Banaras Kesari

इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की कुल 50 जोड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य मुकाबलों के अलावा, कई अन्य पहलवानों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष पहलवान, रविन्द्र मिश्रा, मनोहर पहलवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट: संतोष पांडेय

Also Read: UP News: सूदखोरों के उत्पीड़न से परेशान कारोबारी ने पूरे परिवार को किया खत्म, 13 पेज का सुसाइड नोट बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.