‘चुनाव आयोग नहीं बल्कि जुगाड़ आयोग बन गया है’, वोट अधिकार यात्रा में बोले अखिलेश यादव
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में 16 दिनों तक चली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का शनिवार को समापन हो गया। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत सारण से हुई थी और इसका अंतिम पड़ाव आरा रहा।
"हमें पूरा भरोसा है इस यात्रा के माध्यम से हमारे बिहार का वोटर जागरूक हुआ है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिहार pic.twitter.com/HRAObDgf8e
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 30, 2025
यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। अखिलेश ने कहा ऐसा लगता है कि यह चुनाव आयोग नहीं, बल्कि भाजपा ने इसे ‘जुगाड़ आयोग’ बना दिया है। अखिलेश ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि जहां पहले बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते थे, वहीं तेजस्वी ने उन्हें नौकरियां दीं। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी सत्ता में होंगे तो युवाओं का नहीं, बल्कि बीजेपी का बिहार से पलायन होगा।
"जो लोग हमें और आपको डरा रहे हैं, वह आजकल सबसे ज्यादा ट्रंप से डर रहे हैं। टैरिफ लगाकर हमारे तमाम कारोबारी के सामने संकट पैदा किया।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिहार pic.twitter.com/LVVPWMX3Vk
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 30, 2025
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने सिर्फ व्यापारियों पर ही नहीं, बल्कि बीजेपी पर भी टैरिफ लगा दिया है, इसलिए वे इस मुद्दे पर बात नहीं कर रहे।”
"यह पहले वोट का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन का अधिकार छीन लेंगे, फिर नौकरी का अधिकार छीनेंगे, यह हमको सड़क पर लाना चाहते हैं। जो लड़ाई 5 हजार साल से चल रही है भेदभाव अन्याय की, वह अभी भी जारी है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिहार pic.twitter.com/uifQ8USL8K
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 30, 2025
राहुल गांधी की चेतावनी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार हमेशा से क्रांति की भूमि रहा है और ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की गूंज भी यहीं से पूरे देश में सुनाई देगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यह यात्रा सिर्फ वोट की नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए है। बिहार में हम किसी भी कीमत पर वोट की चोरी नहीं होने देंगे, जैसा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और लोकसभा चुनावों में हुआ है।
तेजस्वी ने सरकार को ‘नकलची’ कहा
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को ‘नकलची’ बताते हुए कहा कि उसके पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महागठबंधन सभी वर्गों और समाज के लोगों के समान विकास के लिए काम करेगा और जनता को साथ लेकर आगे बढ़ेगा।
Also Read: गाजीपुर में सीएम योगी का हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत पहुंचाने का निर्देश

