Ayodhya News: अपर्णा यादव ने पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी करने वालों को दिखाया आईना

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव रविवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए।

दर्शन के बाद अपर्णा यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैं यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी और मुझे खुशी है कि मुझे हनुमान जी के दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब भी वह अयोध्या आएंगी, उन्हें भगवान के दर्शन जरूर होंगे। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से सनातन धर्म का प्रचार करने की अपील की।

Aparna Yadav

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर भड़कीं अपर्णा

अपर्णा यादव ने बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी की मां पर टिप्पणी करना बहुत दुखद है, क्योंकि हमारे देश में माताओं की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर ऐसी टिप्पणी करके ये लोग अपनी परवरिश का ही परिचय दे रहे हैं।

यह मामला बिहार में महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान सामने आया था, जहां कथित तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस घटना के बाद चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। हालांकि, बिहार पुलिस ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

सांसद अनूप प्रधान ने भी जताई आपत्ति

इस मामले पर हाथरस से बीजेपी सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की बयानबाजी परिवार पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे बयान देने वाले लोगों की सदस्यता जल्द से जल्द रद्द की जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई हो।

Also Read: पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच सीमा पर शांति-सहयोग को लेकर हुई चर्चा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.