UP Weather News: लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 2 सितंबर तक अलर्ट
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में आखिरकार सूखे आसमान पर मेहरबान हुए बादल। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रविवार को झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। सुबह जहां हल्की धूप और ठंडी हवाएं चलीं, वहीं दोपहर बाद काले बादलों ने आसमान को ढक लिया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने 2 सितंबर तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। राजधानी लखनऊ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है उनमें लखनऊ, वाराणसी, रायबरेली, मथुरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, आगरा, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, चित्रकूट समेत 40 से अधिक जिले शामिल हैं।
लोगों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर ही रहें।
Also Read: Health Tips: खाने से आपके मूड का है सीधा कनेक्शन, जानें गुस्सा या उदास होने पर क्या खाएं

