Semicon India 2025: भारत को ‘सेमीकंडक्टर हब’ बनाने का मिशन शुरू, PM मोदी आज करेंगे शुभारंभ

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया। इस बड़े आयोजन का मकसद भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण का एक वैश्विक केंद्र बनाना है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 48 से ज़्यादा देशों के करीब 2,500 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी बुधवार को भी इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे, जहाँ वे बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे।

क्या है इस सम्मेलन में खास?

इस सम्मेलन में सेमीकंडक्टर उद्योग के कई अहम पहलुओं पर चर्चा होगी। इनमें सेमीकंडक्टर फैब प्रोजेक्ट, नई पैकेजिंग तकनीकें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ‘डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI)’ योजना के तहत स्टार्टअप को बढ़ावा देना शामिल है। इस बार 50 से ज़्यादा ग्लोबल टेक लीडर्स और 150 से ज़्यादा वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, सम्मेलन में 6 अंतरराष्ट्रीय गोलमेज चर्चाएँ और विभिन्न देशों के पवेलियन भी लगाए गए हैं।

जापान के साथ मिलकर काम करेगा भारत

हाल ही में पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में 21 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। जापान, जो सेमीकंडक्टर उपकरण और कच्चे माल का एक बड़ा निर्माता है, अब भारत के साथ मिलकर इस क्षेत्र में काम करेगा। इस सहयोग से भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और चीन पर निर्भरता भी कम होगी।

Also Read: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी नहीं रुकी भारतीय वायुसेना, कराची के सामने करेगी युद्धाभ्यास, NOTAM जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.