यूपी कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्ताव पास, लखनऊ और कानपुर में चलेंगी 100 करोड़ की ई-बसें
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 16 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 15 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। वहीं, कृषि से जुड़ा एक प्रस्ताव फिलहाल टाल दिया गया है।
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री एके शर्मा ने बताया कि शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब लखनऊ और कानपुर में निजी ऑपरेटर्स के जरिए ई-बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए नेट कॉस्ट बेसिक कॉन्ट्रैक्ट को हरी झंडी दी गई है।
जानिए क्या है नई ई-बस योजना
100 करोड़ का प्रोजेक्ट: कानपुर और लखनऊ के 10-10 रूटों पर ई-बसें चलाई जाएंगी। एक बस की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये होगी, यानी कुल मिलाकर यह 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।
12 साल का कॉन्ट्रैक्ट: ये बसें 12 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर निजी ऑपरेटर्स को दी जाएंगी।
किराया सरकार तय करेगी: इन बसों का किराया सरकार द्वारा तय किया जाएगा।
रूट और टेंडर: दोनों शहरों के सभी रूट तय हो चुके हैं। हर रूट पर फिलहाल एक बस चलाई जाएगी। ऑपरेटर का चयन टेंडर प्रक्रिया से होगा, जिसे सरकार लाइसेंस देगी। बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था भी सरकार ही करेगी।
यह फैसला शहरों में प्रदूषण कम करने और यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
Also Read: Lucknow News: STF ने 50 हजार के इनामी शशांक बजाज को पंजाब से…

