Azamgarh News: नाम दुरुस्तीकरण के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया लेखपाल

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह लेखपाल आजमगढ़ के मेंहनगर तहसील में गोपालपट्टी में तैनात था। आरोप है कि यह घूस नाम दुरुस्तीकरण से जुड़े एक काम के लिए ली जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, गोपालपट्टी निवासी सूर्यबली सरोज ने लेखपाल राजेश कुमार पर जमीन से संबंधित काम के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया था। परेशान होकर उन्होंने एक सामाजिक संगठन के माध्यम से एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की।

शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन टीम ने एक योजना बनाई। तय हुआ कि शिकायतकर्ता केमिकल लगे नोटों के साथ लेखपाल को रिश्वत देगा। जैसे ही लेखपाल राजेश कुमार ने ये पैसे लिए, मौके पर पहले से मौजूद टीम ने उन्हें दबोच लिया। जब अधिकारियों ने उनके हाथ धुलवाए, तो नोटों पर लगे केमिकल का रंग उनके हाथों पर आ गया, जिससे यह साबित हो गया कि उन्होंने रिश्वत ली थी।

इस घटना के बाद मेंहनगर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ लेखपालों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे एक साजिश बताया, लेकिन एंटी करप्शन टीम ने अपनी कार्रवाई को सही ठहराया। टीम आरोपी लेखपाल को मेंहनगर थाने ले गई, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Lucknow News: अवैध पटाखा फैक्ट्री धमाके के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, CFO ने किया निरीक्षण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.