Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल ने किया बस्ती-भड़रिया मार्ग का शिलान्यास

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिले में बस्ती-भड़रिया मार्ग (राज्य राजमार्ग-26) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किया गया। यह परियोजना 15 किलोमीटर लंबी है और इसकी लागत ₹61.90 करोड़ है। इस अवसर पर डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून और विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे।

गुरुवार को डुमरियागंज के बेवा चौराहे पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गांवों से लेकर शहरों तक की सभी सड़कें गड्ढा-मुक्त और बेहतरीन हों। इस परियोजना को सिद्धार्थनगर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए, उन्होंने कहा कि जिले को हर संभव सुविधा से लैस किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार यादव और भाजपा नेत्री मोनी पाण्डेय सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Unnao News: कृषि मंत्री का औचक निरीक्षण, उर्वरक दुकानों की मनमानी पर सख्त चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.