Mathura News: देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो गेस्टहाउसों से कई महिलाओं को बचाया

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र नगरी मथुरा में चल रहे एक बड़े देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के दो गेस्टहाउस में छापा मारकर कई महिलाओं को इस अवैध धंधे से बाहर निकाला। यह कार्रवाई गुरुवार शाम को कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्रों में की गई।

पुलिस उपाधीक्षक आशना चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंख रोड पर स्थित एक गेस्टहाउस में छापेमारी के दौरान पाँच महिलाएँ और एक ग्राहक मौजूद थे। पुलिस ने गेस्टहाउस के संचालक दीपक खंडेलवाल को भी हिरासत में ले लिया है।

इसी तरह की एक और कार्रवाई हाईवे थाना क्षेत्र के एक होटल में की गई, जहाँ से पुलिस ने छह युवतियों को बचाया। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही होटल का मालिक और ग्राहक वहाँ से फरार हो गए। पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस उन सभी गेस्टहाउस की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जहाँ ऐसे अनैतिक कार्य हो रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Also Read मुंबई पुलिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप मैसेज में 34 गाड़ियों में RDX का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.