Azamgarh News: पेड़ से लटककर दो युवकों ने दी जान देने की कोशिश, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Azamgarh News: आजमगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो युवकों ने एक पीपल के पेड़ से लटककर जान देने की कोशिश की। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडिया में एक शिव मंदिर के पास हुई। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय सुमित निषाद के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक 16 वर्षीय आकाश है। दोनों एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश फंदे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, घायल होने के बाद भी आकाश ने दोबारा जान देने की कोशिश की, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर किसी तरह काबू में किया और तुरंत अस्पताल पहुँचाया।
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने सुमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है। इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Also Read: Varanasi News: सीईओ मयूर माहेश्वरी ने दी चेतावनी, एक माह में सुधार न होने पर होगी कार्रवाई

