15 या 18 करोड़ नहीं… एशिया कप की प्राइज मनी से भी ज्यादा है हार्दिक पांड्या की घड़ी की कीमत
Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 के लिए दुबई पहुंचे भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान से ज्यादा अपने लुक और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं।
पहले बालों की नई स्टाइल और अब उनकी कलाई पर दिखी लगभग 20 करोड़ रुपये की घड़ी ने हर किसी का ध्यान खींचा है।
दरअसल, हार्दिक ने अभ्यास सत्र के दौरान Richard Mille RM 27-04 घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
खास बात यह है कि यह वही घड़ी है जिसे मशहूर टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के लिए डिजाइन किया गया था। दुनिया भर में इस मॉडल की केवल 50 यूनिट्स ही मौजूद हैं।

30 ग्राम वजनी घड़ी, जो झेल सकती है 12,000 G-Force तक दबाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Richard Mille RM 27-04 घड़ी न केवल कीमत में भारी है, बल्कि इसकी तकनीक भी उतनी ही खास है। इसका वजन केवल 30 ग्राम है, और यह 12,000 G-force तक के झटके सह सकती है।
हार्दिक ने शेयर की ‘Back to Business’ पोस्ट
दुबई स्थित ICC एकेडमी में भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के फैन्स उन्हें देखने बड़ी संख्या में पहुंचे।
पंड्या ने अभ्यास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Back to business”। हालांकि, फैन्स की नजरें उनके बल्ले से ज्यादा उनकी घड़ी पर टिकी रहीं।
एशिया कप की प्राइज मनी हार्दिक की घड़ी से भी कम!
इस बार एशिया कप 2025 की विजेता टीम को 3 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 2.6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
दिलचस्प बात यह है कि यह रकम हार्दिक की घड़ी की कीमत का महज छठा हिस्सा है।
10 सितंबर को भारत का पहला मुकाबला
भारतीय टीम इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप खेल रही है। टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी।
जबकि हाई-वोल्टेज मुकाबला पाकिस्तान के साथ 14 सितंबर को होगा। ग्रुप स्टेज का तीसरा मैच ओमान के खिलाफ होगा।

