Kanpur News: DCP ट्रैफिक रविन्द्र कुमार ने किया प्रमुख चौराहों का निरीक्षण, दिए निर्देश
Kanpur News: शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार ने रविवार को कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने हैलट हॉस्पिटल मार्ग, गुट्टैया क्रॉसिंग, कार्डियोलॉजी और पालीवाल चौराहा का जायजा लिया।
प्रभारियों को निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने संबंधित सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिया कि शहर में यातायात पूरी तरह सुचारू और निर्बाध बना रहना चाहिए। खासतौर पर अस्पतालों और चौराहों के आसपास एंबुलेंस और मरीजों के वाहनों के आवागमन में किसी भी तरह की रुकावट न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता
इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक पुलिस बल को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता से ड्यूटी करने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने और सड़क पर मौजूद अनावश्यक अवरोधों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि यातायात प्रबंधन को लेकर लगातार निगरानी और सुधार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन को आसानी और सुरक्षित आवागमन मिल सके।
Also Read: Bareilly News: सिरौली पुलिस ने धर दबोचे दो शातिर चोर, लोहे का सामान बरामद

