Varanasi News: गंगा किनारे होगी ऐतिहासिक मुलाकात, वाराणसी आएंगे पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री

Varanasi News: वाराणसी इस बार एक खास कूटनीतिक मुलाकात का गवाह बनने जा रहा है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का दौरा अब दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन का कर दिया गया है। वे 10 सितंबर की शाम वाराणसी पहुंचेंगे।

11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाराणसी आएंगे और दोनों नेता आमने-सामने बैठकर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यही नहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री उसी शाम गंगा आरती में भी शामिल होंगे और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव करेंगे।

विश्वनाथ में दर्शन-पूजन करेंगे

अगले दिन यानी 12 सितंबर को रामगुलाम बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पर मंत्री, मेयर और विधायक मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से पीएम का काफिला सीधे होटल ताज जाएगा, जहां दोनों देशों के प्रधानमंत्री मुलाकात करेंगे।

वाराणसी का यह दौरा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से खास है, बल्कि भारत और मॉरीशस के रिश्तों को और मजबूत करने का भी अवसर बनेगा।

रिपोर्ट- विशाल कुमार मौर्या

Also Read: “दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा” – राशन कार्ड न मिलने पर महिला की फरियाद पर बोले सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.