पिंडदान के बहाने तेजस्वी का तंज- सरकार सिर्फ नकल करती है, विजन नहीं ला सकती
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को पहली बार पूरे परिवार के साथ गया पहुंचे। विष्णुपद मंदिर परिसर में उन्होंने पूर्वजों का पिंडदान किया। इस अवसर पर राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और जय श्री भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद परिवार मंदिर से बाहर निकला तो तेजस्वी यादव ने कहा— “पिताजी की इच्छा थी कि गया आकर पिंडदान करें। उनके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी भगवान विष्णु के दर्शन और पिंडदान के लिए हम सब यहां आए हैं।”
पूरा परिवार एक साथ आया
तेजस्वी यादव ने बताया कि परिवार एक साथ पहली बार यहां आया है। उन्होंने कहा, “पहले कभी कोई अकेले आता था, लेकिन इस बार पूरा परिवार एक साथ आया है, यह बहुत खास है।”
राजनीतिक सवालों पर तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से मुक्ति की कामना करते हुए कहा कि बिहार को रोजगार, उद्योग और विकास चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने जो कहा, उसे पूरा किया। 5 लाख नौकरियां दीं। अब जनता को ओरिजिनल सीएम चाहिए, डुप्लीकेट नहीं।”
तेजस्वी ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी कहा कि उनकी पार्टी न्याय के पक्ष में रहेगी और पूरी तरह समर्थन देगी।
Also Read: नेपाल में बवाल के बाद राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, कई इलाकों में कर्फ्यू

