Deoria News: छपरा इंटरसिटी का इंजन बिना कोच हुआ रवाना, लोगों में अफरा- तफरी मची
Deoria News: जिले के नूनखार रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक अजीब वाकया देखने को मिला। छपरा इंटरसिटी ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई तो यात्री अपने-अपने डिब्बों में बैठ चुके थे। जैसे ही लोको पायलट ने हार्न देकर ट्रेन आगे बढ़ाई, इंजन तो निकल गया लेकिन कोच पीछे ही रह गए। अचानक इंजन को अकेले दौड़ता देख यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पायलट ने तुरंत इंजन रोका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंटरसिटी का इंजन करीब 200 मीटर तक बिना कोच के दौड़ता चला गया। स्थिति का अहसास होते ही लोको पायलट ने तुरंत इंजन रोका और वापस स्टेशन लाकर कोच से जोड़ा। इस दौरान यात्री कोच से उतरकर प्लेटफार्म पर इकट्ठा हो गए और स्टेशन मास्टर से जानकारी लेने पहुंचे।
करीब 20 मिनट की देरी के बाद इंजन को दोबारा कोच से जोड़ा गया और ट्रेन अपनी मंजिल की ओर रवाना हुई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

