Varanasi News: पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत, ताज होटल में मॉरीशस के प्रधानमंत्री संग द्विपक्षीय बैठक आज

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। उनके साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री भी इस दौरे पर वाराणसी आए हैं।

दोनों नेता वाराणसी के होटल ताज में मुलाकात करेंगे, जहां दोपहर भोज का आयोजन होगा। इसके बाद दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है, जिसमें आर्थिक, सांस्कृतिक और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जनता का उत्साह चरम पर

पीएम मोदी के स्वागत में वाराणसी की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर “मोदी-मोदी” के नारे लगाए। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोक नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया।

बाइट्स:

    • हंसराज विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष, भाजपा वाराणसी:

      “यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में विदेशी मेहमान का स्वागत कर रहे हैं।”

    • सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक:

      “काशी विश्वनाथ की नगरी अब ग्लोबल डिप्लोमेसी का केंद्र बन रही है।”

Get real time updates directly on you device, subscribe now.