नेपाल में Gen-Z युवाओं का बड़ा ऐलान, सुशीला कार्की PM के लिए बेहतर उम्मीदवार

Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और संकट के बीच, Gen-Z युवा आंदोलन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस युवा संगठन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि वे सेना के साथ मिलकर नए नेपाल का निर्माण करेंगे और पूरे देश में सफाई समितियों का गठन करेंगे।

संगठन ने कहा कि वे फिलहाल नेपाल के लिए अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को सबसे बेहतर उम्मीदवार मानते हैं। उन्होंने कहा, सुशीला कार्की के पास पूर्व जस्टिस होने का अनुभव है, जो इस नाजुक समय में देश के लिए जरूरी है।

6 महीने में होंगे चुनाव

Gen-Z समूह ने साफ कर दिया कि वे संविधान को खत्म नहीं करना चाहते, बल्कि उसमें कुछ ऐसे संशोधन चाहते हैं जो नेपाली जनता के हितों की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा, हम सिर्फ एक वॉच डॉग की तरह सरकार के साथ रहेंगे। युवा संगठन ने यह भी ऐलान किया है कि सुशीला कार्की के नेतृत्व में 6 महीने के भीतर चुनाव कराए जाएंगे, जिसके बाद जनता की पसंद का नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा।

Also Read: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय से गायब मिले अफसर, मेयर सुषमा खर्कवाल ने जारी किए नोटिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.