Nepal Crisis: सिद्धार्थनगर प्रशासन ने सीमावर्ती लोगों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के कारण, सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिले के सीमावर्ती इलाकों शोहरतगढ़ और नौगढ़ तहसील में रहने वाले लोगों की मदद के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से एक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
डीएम और एसपी ने ‘संदेश वाहक‘ से खास बातचीत में को बताया कि ये नंबर लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे काम करेंगे।
शोहरतगढ़ तहसील के लिए: 05544-297060
नौगढ़ तहसील के लिए: 7398050056
नेपाल के हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सीमावर्ती इलाकों के नागरिक सीधे प्रशासन से संपर्क कर मदद प्राप्त कर सकें। इस पहल से नेपाल में फंसे लोगों के परिवार वालों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Bareilly News: 10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ खुलासा

