Azamgarh News: पेट्रोल छिड़ककर थार में लगाई आग, पुलिस CCTV फुटेज से पहचान में जुटी
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी गांव में बुधवार रात कुछ शरारती तत्वों ने एक थार (Thar) गाड़ी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में थार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ी भी आंशिक रूप से जल गई।
यह घटना रात करीब 2 बजे उस वक्त हुई, जब थार गाड़ी मालिक सलीम अहमद के घर के बाहर खड़ी थी। सलीम अहमद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रोज की तरह उनकी थार और बगल में फॉर्च्यूनर खड़ी थी। इसी दौरान, दो युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
आग की लपटें देखकर परिवार के लोग बाहर आए, लेकिन जब तक वे आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक थार गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि पड़ोसियों की मदद से फॉर्च्यूनर को समय रहते वहां से हटा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक गाड़ी में आग लगाने के बाद भाग रहे हैं। सलीम अहमद ने बताया कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश करने में जुट गई है।
Also Read: Nepal Crisis: सिद्धार्थनगर प्रशासन ने सीमावर्ती लोगों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

