Jalaun News: पूर्व MLA छोटे सिंह चौहान को डबल मर्डर में आजीवन कारावास

Jalaun News: 31 साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, जालौन की एक अदालत ने 1994 के दोहरे हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायालय/एमपी-एमएलए कोर्ट ने बसपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा नेता छोटे सिंह चौहान को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह घटना 30 मई, 1994 की है, जब जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के विनौरा वैद गांव में कुछ लोग हथियारों से लैस होकर जगदीश शरण और राजकुमार उर्फ राजा भैया के घर में घुस गए थे। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें राजकुमार और जगदीश शरण की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छोटे सिंह चौहान समेत 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब 2007 में विधायक बनने के बाद छोटे सिंह चौहान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई और फिर राज्यपाल ने मुकदमा वापस लेने का आदेश दे दिया। पीड़ित परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के आदेश को रद्द कर दिया और निचली अदालत को मामले की सुनवाई तेजी से पूरी करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ही न्याय की उम्मीद फिर से जगी।

Also Read: 2017 से अब तक 45 लाख करोड़ का निवेश, यूपी में 60 लाख युवाओं को मिला रोजगार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.