Gorakhpur News: गोलीबारी से युवक की मौत पर गुस्साए लोग, गोरखपुर में पुलिस पर पथराव और आगजनी

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी गांव में सोमवार देर रात गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मंगलवार सुबह से इलाके में तनाव फैल गया।

पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया

ग्रामीण युवक की हत्या से आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। यही नहीं, गुस्साई भीड़ ने एक मैजिक गाड़ी में आग भी लगा दी।

गो-तस्करी विवाद से जुड़ा है

मामले को लेकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गोलीकांड का संबंध गो-तस्करी विवाद से जुड़ा है। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो यह हत्या नहीं होती। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। हालात काबू में लाने के लिए पीएसी को भी तैनात किया गया है।

पुलिस लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आक्रोशित भीड़ सड़क पर प्रदर्शन कर रही है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Also Read: ICC का खास अवॉर्ड जीतकर चमके मोहम्मद सिराज, इंग्लैंड के खिलाफ यादगार प्रदर्शन बना वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.