Lucknow News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों का तबादला
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। मंगलवार को देर शाम 7 आईपीएस अधिकारियों का अचानक तबादला कर दिया गया, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
प्रमुख तबादले
देव रंजन वर्मा: पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ।
डॉ. सतीश कुमार: पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी।
अभिजीत कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मेरठ।
अतुल कुमार श्रीवास्तव: पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर।
ममता रानी चौधरी: पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ।
शैलेंद्र कुमार सिंह: पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर।
त्रिगुण बिसेन: पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद।

यह पहली बार नहीं है जब इतने बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इससे पहले 8 सितंबर को भी 28 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इन तबादलों को राज्य में कानून और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
Also Read: BMW हिट-एंड-रन मामला: आरोपी को नहीं मिली जमानत, कोर्ट में पुलिस और वकीलों की तीखी बहस

