Lucknow News: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के प्री-इवेंट में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की भूमिका पर हुई चर्चा
Lucknow News: लखनऊ के एक होटल में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की ओर से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का एक पूर्व सम्मेलन (प्री-इवेंट) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस स्वास्थ्य सेवा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI for Healthcare) था, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और उसके असर पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 19-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस बड़े शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा और इसमें दुनिया भर के कई नेता, विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल होंगे। इस समिट का उद्देश्य AI का इस्तेमाल सामाजिक भलाई, आर्थिक प्रगति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए करना है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में AI से बदलाव
लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में सरकार, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पैनल चर्चाओं में विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि AI किस तरह स्वास्थ्य सेवाओं को बदल सकता है। उन्होंने AI के जरिए बीमारियों का पता लगाने, ग्रामीण इलाकों में हेल्थकेयर पहुँचाने, और मेडिकल डेटा की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।
इस इवेंट में खास तौर पर स्वास्थ्य के लिए AI की क्या भूमिका है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए AI पर आधारित हेल्थकेयर समाधान। मेडिकल डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके। हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को मिलने वाले मौके और समर्थन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
Also Read: Asia Cup 2025: अर्शदीप सिंह के नाम अनोखा ‘शतक’, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ये कमाल

