Ayodhya News: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 11 लड़कियां बचाई गईं
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और मौके से 11 लड़कियों को बचाया है।
अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पुलिस की टीम ने अचानक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई और कमरों में मौजूद लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
अयोध्या के प्राइवेट गेस्ट हाउस में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा। बिहार–गोरखपुर से लड़कियों को लाकर उनसे ये धंधा करवाया जाता था। गेस्ट हाउस मालिक गणेश अग्रवाल सहित 11 महिलाएं पुलिस कस्टडी में हैं। pic.twitter.com/r9LU8mCxHA
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 20, 2025
बिहार और गोरखपुर से लाई गई थीं लड़कियां
शुरुआती जांच में पता चला है कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड गेस्ट हाउस का मालिक गणेश अग्रवाल था। वह इन लड़कियों को बिहार और गोरखपुर जैसे शहरों से लाया था। पुलिस ने गणेश अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद अब अयोध्या के अन्य होटलों और गेस्ट हाउसों की भी जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और तो ऐसे अवैध काम नहीं चल रहे हैं।
Also Read: Varanasi News: कोर्ट केस के बीच पैतृक भूमि पर कब्जे की कोशिश, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

